हाथों और पैरों के तलवों के फटने पर करें ये उपाय

अक्सर हम देखते हैं कि हमारी हथेलियों या पैरों के तलवों से त्वचा की ऊपरी परत फटने या उतरने लगती है। यह देखने में बहुत भद्दा और खुरदुरा सा लगता है। आज स्वस्थ्य चर्चा में हम आपको इसी समस्या का घरेलु उपचार बताएँगे, जिसके बाद आपको इस प्रॉब्लम से निजात मिलेगी।

सबसे पहले आपको इसके कारण देते हैं। यह समस्या ड्राई स्किन वालों में अधिक देखी जाती है। कई बार त्वचा के फटने और परत के उतरने की समस्या मौसम बदलने, इंफेक्शन, स्किन एलर्जी के कारण भी होती है।

इस प्रॉब्लम में एलोवेरा जेल सबसे फौदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन की ऊपरी परत के हटने की समस्या को ठीक करते हैं। इस जेल को हथेलियों पर लगाने से हथेलियां मुलायम बनती हैं। इससे खुजली और जलन भी दूर होती है।

अगले उपाय के लिए आप दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दूध भी नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन में लैक्टिक एसिड होता है। यह खुजली, स्किन रैशेज, जलन को ठीक करता है। आप ठंडा दूध लें, और उसमे एक कपड़े को भिगोएं, इसे प्रभावित भाग पर 15 मिनट बांध कर रखें। उसके बाद पानी से हाथों को धो लें। ऐसा एक दिन में दो बार जरूर करें। धीरे धीरे आपको फर्क दिखेगा।

इस समस्या में आप ऑलिव ऑयल कभी उपयोग कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड होते हैं, जो शुष्क त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। जैतून के तेल में विटामिन ई अधिक होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। एक चम्मच जैतून के तेल को गर्म कर लें। इसे प्रभावित क्षेत्र में लगाकर मालिश करें। ऐसा दो से तीन बार करें। उम्मीद है सेहत से जुडी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button