कम उम्र में हुए सफेद बाल ! तो अपनाएं ये तरीका

कम उम्र में बालों का सफ़ेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। आज सवास्थ्य चर्चा में हम आपको यही बताएँगे कि किन उपाय से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। सबसे पहले ये जान लेते हैं कि कम उम्र में सफेद बाल होने के क्या कारण होते हैं।

कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे शरीर में विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है। कई शोधों में ये सामने आया है, कि कम उम्र में बाल सफेद होने और धूम्रपान के बीच संबंध हो सकता है। क्योंकि, स्मोकिंग के कारण रक्त धमनियां सिकुड़ जाती हैं, और बालों की जड़ों को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता है।

तनाव शरीर के साथ बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण हैं, नींद ना आना, चिंता, भूख ना लगना, और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या। जो लोग काफी ज्यादा तनाव लेते हैं, उनके बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।

अब आपको बताते हैं इस समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलु उपाय। सफेद बालों को नैचुरली काला करने के लिए आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप रात में नारियल तेल में आंवला पाउडर को मिलाकर सीधा स्कैल्प पर लगाएं, और सुबह शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।

अगले उपाय के लिए आप सरसों का तेल या नारियल तेल का भी इस्तमाल कर सकते हैं। जो बालों को काला करने में बहुत लाभदायक है।

अगले उपाय के लिए आप कढ़ी पत्ते का भी प्रयोग कर सकते हैं। किसी भी तेल में कुछ कढ़ी पत्तों को पका लें। इस तेल से हफ्ते में दो बार सिर की मालिश करें, और फिर शैंपू से अच्छी तरह धो लें। धीरे धीरे आपको फर्क दिखेगा। उम्मीद है सेहत से जुडी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button