लाइफस्टाइल

Health News: इन तीन योगासन से होगी खून की कमी पूरी, जानिए

हमारे शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया की समस्या उत्पन्न होती है। जो की हमारे स्वास्थ्य को गंभीर हानि पहुंचा सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही अपनी दिनचर्या में कुछ आसान बदलाव और योगासन करने से आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

आज के समय में लोग खराब दिनचर्या और अस्वस्थ खानपान के कारण गंभीर बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। ऐसे में योगासन करने से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व का विकास होता है। योग(Yoga Tips) करने से सामान्य रोग आसानी से दूर हो जाते हैं। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य गंभीर बीमारियों में योग करने की भी सलाह दी जाती है। एनीमिया बीमारी(Anemia disease) भी इन गंभीर समस्याओं में से एक है। शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया की समस्या शुरू हो जाती है। इस दौरान शरीर के टिशू में ऑक्सीजन ले जाने वाले रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। ये तीन योगासन करने से आप अपने शरीर को एनीमिया की समस्या से दूर रख सकते है।

प्राणायाम

प्राणायाम आसन पूरे शरीर पर अपना असर दिखाता है। रोजाना सुबह नियमित रूप से प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। इसके साथ ही लंग्स में ऑक्सीजन का प्रवाह भी ठीक रहता है। प्राणायाम करने से मानसिक शांति भी मिलती है जो तनाव दूर करने में लाभदायक साबित होता है।

कपालभाति

कपालभाति सभी तरह के प्राणायामों में सबसे कारगर प्राणायाम माना जाता है। यह आसन शरीर में ब्लड फ्लो की गति सामान्य बनाए रखता है। यह पेट की चर्बी कम करने के लिए भी सबसे अच्छा आसन है। कपालभाति करने से वजन तेजी से कम होता है।

सर्वांगासन

सर्वांगासन शरीर की सभी मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद करता है। यह आसन रक्त के संचार को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इसका नियमित रूप से अभ्यास करने से यह बहुत लाभप्रद साबित होता है।

Disclaimer: इस लेख में दिए गए सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए पेशेवर चिकित्सक से अवश्य सलाह लें।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button