मुख्यमंत्री धामी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

चंपावत – चंपावत दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद के लोहाघाट, मंच एवं जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान स्थानीय स्कूल के बच्चों ने जहां बाजे गाजे के साथ कदमताल मिलाते हुए प्रभात फेरी निकाली।

 

तो वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथ में तिरंगा थाम उनका भरपूर साथ दिया। आपको बता दें कि मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि आज हमारा देश आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाहन पर हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। यह आने वाले समृद्धि भविष्य की निशानी है।

इस मौके पर हम अपने देश के उन वीर जवानों को याद करते हैं। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की शहादत ही है। आज 13 अगस्त है आज से लेकर 15 अगस्त तक लगातार तीन दिन हम उत्तराखंड में हर घर तिरंगा लगाकर इस महोत्सव को एक अलग स्थान देंगे।

साथ ही कहा मैं सभी से अपील करता हूं, कि बढ़-चढ़कर हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले। और अपने देश की आन बान शान तिरंगे को सम्मान दिलाने का काम करें।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button