टेक - ऑटोबिजनेस

Android यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से चेतावनी, जारी किए रिपोर्ट

भारत की साइबर डिफेंस एजेंसी Computer Emergency Response Team ने एक चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी बहुत सी संवेदनशील खामियों के बारे में बताया गया है। इन सुरक्षा खामियों की वजह से हैकर यूजर का डेटा की जानकारी ले सकता है। ऐसे में अगर आप भी एंड्रॉइड यूजर्स है तो इस खबर को ध्यान से पढ़े।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भारत सरकार ने एक चेतावनी जारी की है। अगर आप भी एंड्रॉयड यूजर्स है तो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है कि आखिर चेतावनी क्या है। आइए इसकी जानकारी हम आपको देते है ।

Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बार फिर से चेतावनी दी है। CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे बग मिले हैं जो कि यूजर्स के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। हैकर्स, इस बग की मदद से डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और आपकी  जरूरी डाटा चोरी कर सकते हैं।

CERT-In की रिपोर्ट में कहा गया है कि  एंड्रॉयड के वर्जन 11, 12, 12L और 13 में कई सारे बग हैं जो कि फोन की सिक्योरिटी के लिए खतरा बन सकते  हैं। Google ने इन बग की पुष्टि कर अपने सिक्योरिटी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है।

CERT-In ने खामियों  के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा है कि फ्रेमवर्क, सिस्टम, Google Play सिस्टम, क्वालकॉम चिप और क्वालकॉम क्लोज सोर्स में बग हैं जिनके कारण एंड्रॉइड फोन खतरे में हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी निजी जानकारी ले सकते हैं और आपके फोन को रिमोट द्वारा कंट्रोल भी कर सकते है।

इन बग से भारत में करोड़ों मोबाइल यूजर्स प्रभावित होंगे, क्योंकि फिलहाल अधिकतर एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड 11, 12 और 13 ही मौजूद हैं। हालांकि,  इससे पहले पिछले महीने भी CERT-In ने एंड्रॉयड के बग को लेकर अलर्ट जारी किया था। उस दौरान करीब 40 खामियों की पहचान हुई थी।

इस नए रिपोर्ट में ऑपरेटिंग सिस्टम में पाई गई इन खामियों की एक लिस्ट भी जारी की गई है-

  1. CVE-2022-40534
  2. CVE-2023-21646
  3. CVE-2023-21653
  4. CVE-2023-28538
  5. CVE-2023-28549
  6. CVE-2023-28573
  7. CVE-2023-28581
  8. CVE-2023-28584
  9. CVE-2023-33015
  10. CVE-2023-33016 
  11. CVE-2023-33019
  12. CVE-2023-33021
  13. CVE-2023-35658
  14. CVE-2023-35664
  15. CVE-2023-35665
  16. CVE-2023-35666
  17. CVE-2023-35667
  18. CVE-2023-35669
  19. CVE-2023-35670
  20. CVE-2023-35671
  21. CVE-2023-35673
  22. CVE-2023-35674
  23. CVE-2023-35675
  24. CVE-2023-35676
  25. CVE-2023-35677
  26. CVE-2023-35679
  27. CVE-2023-35680
  28. CVE-2023-35681
  29. CVE-2023-35682
  30. CVE-2023-35683
  31. CVE-2023-35684
  32. CVE-2023-35687

इन खामियों से कैसे बचें?

CERT-In ने इन खामियों से बचने के लिए कहा है कि एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन को तत्काल प्रभाव से अपडेट करें। यदि आपके फोन में सिक्योरिटी अपडेट आया है तो उसे नजरअंदाज ना करें। फोन को अपडेट करने के लिए सेटिंग में जाएं और फिर सिस्टम में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button