शिक्षा

GATE 2024 परीक्षा का पंजीकरण आज से शुरू, इस महीने में होगा एग्जाम

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 के लिए पंजीकरण आज 24 अगस्त से शुरू हो जाएगा। हर वर्ष भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर इस परीक्षा का आयोजन करता है। गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और मानविकी विषयों में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कैंडिडेट्स 29 सितंबर तक पंजीकरण के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिन्हें अपना सबमिशन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए उनके लिए आवेदन अवधि 13 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार इस gate2024.iisc.ac.in  लिंक पर गेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

GATE 2024 परीक्षा तिथि

गेट परीक्षा अगले साल की शुरूआत में आयोजित की जाएगी। सूचना के अनुसार परीक्षा 3,4,10 और 11 फरवरी को आयोजित करने की योजना बनाई गई है। यह दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का रहेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से शाम 5:30 के बीच आयोजित होगा। 

GATE 2024 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले gate2024.iisc.ac.in वेबसाइट पर जाएं और पंजीकरण लिंक खोलें।
  • इसके बाद होम पेज पर GATE 2024 आवेदन के लिए सीधा लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद ध्यान से सभी जानकारी को दर्ज करें और अपना लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • इसके बाद अब लॉगइन पेज पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज सही से अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद अपनी सभी जानकारी को दो बार चेक करें। फॉर्म सबमिट करें और अंतिम पेज को सेव कर लें।

GATE 2024 परीक्षा महत्वपूर्ण तिथि

GATE अधिसूचना 2024 जारी – 4 अगस्त, 2023

GATE 2024 पंजीकरण तिथि- 24 अगस्त, 2023

GATE आवेदन पत्र 2024 की अंतिम तिथि- 29 सितंबर, 2023

विलंब शुल्क के साथ GATE 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि- 13 अक्टूबर, 2023

GATE फॉर्म सुधार की आरंभ तिथि- 7 से 11 नवंबर, 2023

GATE एडमिट कार्ड 2024 जारी – 3 जनवरी, 2024

GATE 2024 परीक्षा तिथि- 3,4,10 और 11 फरवरी, 2024

GATE प्रतिक्रिया पत्रक जारी करना- 16 फरवरी, 2024

GATE उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 21 फरवरी, 2024

GATE 2024 उत्तर कुंजी चुनौती तिथि- 22 से 25 फरवरी, 2024

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button