उत्तराखंडराजनीति

पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त किया दुःख

पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी का बीमारी के चलते निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुःख जताया है।

उत्तराखंड भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी का आज निधन हो गया। काफी समय से वह बीमार थे और उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वे पौड़ी विधानसभा से वे प्रतिनिधित्व करते थे, नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे गांववासी 84 वर्ष के थे।

सरल – सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button