देहरादून नगर निगम में चोरी हुई विवादित जमीनों की फाइल

देहरादून नगर निगम में अक्सर विवाद के मामले आते रहे हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने निगम प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। निगम में विवादित जमीनों के फाइल चोरी हो गए हैं। इस मामले में मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि नगर निगम के रिकार्ड रूम से करोड़ों रुपये की प्रापर्टी और विवादित जमीनों की फाइलें गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है।

मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि ये सोचने का विषय है कि चोर ने केवल दस्तावेज चोरी किए है और किसी भी सामान को हाथ तक नहीं लगाया है। अब जल्द से जल्द जांच पूरी होने पर अधिकारियों  को रिपोर्ट देनी होगी। उन्होनें कहा कि संतोषजनक बात ये है कि सारे दस्तावेज कंप्यूटर मे भी मौजूद उपलब्ध  है।

रिकार्ड रूम के ताले को तोड़कर फाइलों की चोरी की गई है। हालांकि अनुभाग में 8 कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं और 24 घंटे सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते है। इसके अलावा निगम मे जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं बावजूत उसके फाइलो की चोरी हुई है और चोरी की इस घटना से निगम प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खुल गई है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है और मेयर सुनील उनियाल गामा तथा मुख्य नगर अधिकारी के जांच आदेशो के तुरंत बाद ही जांच शुरू हो गई है।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button