सीढ़ियों से गिरने से जुबिन नौटियाल की टूटी कोहनी, होगा ऑपरेशन
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। इस हादसे में उनकी कोहनी टूट गई है, और पसलियों में चोट आई है।
साथ ही जुबिन के सिर और माथे पर भी चोट लगी है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हादसे के बाद सिंगर के दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। जिसको लेकर डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
गायक जुबिन का हाल ही में गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। जिसको सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। जिसके मद्धेनजर गुरुवार को नौटियाल और योहानी को गाने के लॉन्च पर देखा गया था।
इसके बाद ही जुबिन के साथ ये घटना घटी। अब फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।