अपराधउत्तराखंडदेहरादूनपुलिस

देहरादून: युवक आजम खान ने फाड़ा भगवान श्रीराम का बैनर, हुआ बवाल

संत शिरोमणि रविदास महाराज की शोभायात्रा के दौरान युवक आजम खान ने वहां पर लगा श्री राम का बैनर फाड़ दिया, जिससे वहां बवाल हो गया।

शुक्रवार को शहर में संत शिरोमणि रविदास महाराज की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली गई थी। लेकिन जैसे ही शोभायात्रा घंटाघर पहुंची वहां हंगामा शुरू हो गया। मिली जानकारी अनुसार एक युवक आजम खान अपनी पहचान छुपाकर शोभायात्रा में घुस गया और वहां लगा भगवान श्री राम का लगा बैनर फाड़ दिया। बैनर फटने की सूचना जैसे ही वहां मौजूद लोगों को लगी तो गुस्साए लोगों ने वहां जमकर बवाल मचा दिया।

बवाल बढ़ता देख पुलिस भी भारी बल के साथ वहां पहुंची और स्तिथि को काबू में किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया, जिसके बाद स्तिथि को नियंत्रण में किया गया।

इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को शहर में संत शिरोमणि रविदास महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता घंटाघर पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित आजम खान ने वहां पर लगा बैनर फाड़ दिया। इसके अलावा आरोपित ने बेअदबी भी की और रोकने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बैनर फाड़ने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एसएसपी अजय सिंह ने आरोपित आजम खान को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों की ओर से बैनर फाड़े गए। आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के कई मुकदमे दर्ज है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button