अपराधउत्तराखंडदेहरादून

Dehradun : पति की मौत के बाद दोस्त बना दरिंदा,किया दुष्कर्म,20 लाख भी ऐंठे

Dehradun : वसंत विहार निवासी  विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और साथ ही 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

Dehradun : राजधानी मे दुष्कर्म के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। इसी बीच एक सात साल के बच्चे की मां ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि पति की मौत के बाद उनके दोस्त ने महिला से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किया। दरअसल साल 2023 में आरोपित ने धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है जिसे वह वायरल कर देगा।

जानकारी के अनुसार, वसंत विहार निवासी  विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और साथ ही 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के पति का निधन 2020 में हो गया था और उसका सात साल का एक बच्चा है। वहीं आरोपित महिला के दिवंगत पति का दोस्त है।

इस मामले मे वसंत विहार थानाध्यक्ष ने बताया कि एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि पहले वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी लेकिन सितंबर 2020 में हार्ट अटैक से पति की मृत्यु के बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून आ गई।

Dehradun : बंधक बनाकर किया घिनौना काम

इसी दौरान पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति के दोस्त विशाल क्षीर सागर ने महिला की मानसिक परेशानियों और अकेलेपन का लाभ उठाकर महिला को सहारा देने का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया। साथ ही देहरादून आकर आरोपी ने महिला को फ्लैट में बंधक बनाया और दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़े – https://voiceofuttarakhand.com/uttarakhand-it-will-be-mandatory-to-keep-dustbin-in-the-vehicle-heavy-challan-will-be-issued/

हालांकि बाद में उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। महिला की तहरीर पर वसंत विहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button