सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, मामले में जारी हुए जांच के आदेश

कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में सड़क पर एक हादसा हो गया। हादसे में टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने अपनी जान गंवा दी। कार में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेषज्ञ अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल भी सवार थे। जिनमे से अनायता कार चला रहीं थीं।

उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं सायरस मिस्त्री और जहांगीर पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। और इस घटना में पीछे बैठे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि सोमवार सुबह उन्हें गुजरात के वापी से मुंबई लाया गया था।

मामले मे जानकारी देते हुए अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है। घायल अनायता पंडोल की सर्जरी की जाएगी, तो वहीं उनके पति को आईसीयू में भर्ती करा गया है।

फिलहाल मिस्त्री और जहांगीर पंडोल के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेजा जा चूका है। बता दें कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button