मनोरंजन

Salman Khan Firing मामले में क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड किंग खान और सभी दर्शकों के चहेते सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हाल फिलहाल में फायरिंग हुई। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है।

Salman Khan Firing: सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बिश्नोई गैंग के दो लोगों ने गोलियां चलाई थी। हालांकि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। इसी बीच महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे भी सलमान खान के घर उनका हालचाल पूछने पहुंचे थे। अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जानकारी दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है, ‘आरोपियों ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस की भी रेकी की थी। उनका इरादा सिर्फ उन्हें डराना था न कि उनकी हत्या करना। बिहार में दोनों आरोपियों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। हरियाणा और दूसरे राज्यों से करीब 7 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, कार्रवाई लगातार जारी है।’

Also Read: Eknath Shinde माफी मांगो X App पर कर रहा ट्रेंड, सीएम ने दिया ऐसा बयान

पुलिस अधिकारियों ने किया खुलासा

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले के बारे में 16 अप्रैल को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया। 

Also Read: Moto G64 5G भारत में हुआ लॉन्च, सस्ती कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

पांच राउंड हुई थी फायरिंग

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को आरोपियों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं थी। जिसमें से एक दीवार पर और दूसरी सलमान खान के घर की गैलरी में लगी थी। घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button