सैलानियों की संख्या में लगातार उछाल, कारोबारियों में खुशी कि लहर

नैनीताल- उत्तराखंड के जिला नैनीताल में ईद के बाद से नैनीताल में लगातार सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते रविवार को भी नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों की बढ़ी आमद को देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। वहीं शहर में पार्किंग फुल होने के बाद तीन घंटे के लिए रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहनों को रोकना पड़ा। नैनीताल में लगातार सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। सुबह से शाम तक नैनीताल के हर पर्यटन स्थल पर पर्यटकों का तांता लग रहा है।

आपको बता दें कि इधर, शनिवार को वीकेंड पर भी हजारों की संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे। इसके चलते पूरे दिन मॉलरोड, पंत पार्क, चाट बाजार, बड़ा बाजार में पर्यटकों की चहलकदमी दिखाई दी। दोपहर दो बजे नैनीताल में पार्किंग स्थल फुल होने के बाद तीन घंटे के लिए रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहन रोकने पड़े। शाम पांच बजे यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद रूसी बाईपास से वाहनों का संचालन सुचारु हो सका। वहीं पूरे दिन झील में एक हजार से ज्यादा लोगों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। पर्यटकों की चहल पहल देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button