चंपावत – भर्ती परीक्षा में रोक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का फूंका पुतला

चंपावत – भर्ती परीक्षा में रोक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन चंपावत में प्रदर्शन किया।

बीते दिनों सरकार द्वारा 4200 भर्तियों पर लगाई गई है रोक से बढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक चंपावत हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में नारेबाजी की, और राज्य सरकार का पुतला दहन किया।साथ ही शीघ्र भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को न्युक्ति की उठाई मांग।

आपको बता दें कि चंपावत जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भर्ती में लगी रोक को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति देने की मांग उठाई है।

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में एकजुट हुए।  उसके बाद उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। साथ ही स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित हुए मेहनती अभ्यर्थियों को न्युक्ति देने की मांग उठाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button