Blog

सीएम धामी ने भगवान टकेश्वर की शोभायात्रा में लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के सहारनपुर चौक में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ पूजा करके शोभायात्रा की शुरुआत की।

देहरादून में आज भगवान टकेश्वर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के सहारनपुर चौक में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ पूजा करके शोभायात्रा की शुरुआत की।

22वीं शोभायात्रा में पहली बार लोगों को अष्ट विनायक के आठ स्वरूपों के दर्शन हुए। इस शोभायात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, तपेश्वर महादेव, देवेश्वर महादेव और महंत माया गिरि महाराज के डोले, शिव बरात, खाटू श्याम, 56 भोग, पार्थिव शिवलिंग और पंचमुखी हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा ने देहरादून शहर को धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ा और हर वर्ष की भांति इस बार भी यात्रा ने लाखों भक्तों को आकर्षित किया। सीएम धामी ने भी यात्रा में भाग लेते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया । महंत कृष्णा गिरी महाराज ने उन्हें आरती देते हुए उनका स्वागत किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री भरत गिरी और अन्य गणमान्य व्यक्तिय मौजूद रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button