सीएम धामी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पाकर आरटीओ को किया सस्पेंड, मची खलबली

देहरादून – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरिक्षण के दौरान लापरवाही पाया, जिसको लेकर वो इतने भड़क गए कि उन्होंने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, मंगलवार सुबह सीएम धामी अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंच गए। जिसके दौरान वहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएम के सुबह-सुबह इस तरह निरीक्षण पर पहुंचने से यहां विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने का फरमान सुनाने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह अचानक आरटीओ पहुंचे, जहां 80 फीसदी कर्मचारी डयूटी से नदारद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। सीएम के एक्शन से अन्य विभागों में भी हड़कंप है। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ के साथ ही एआरटीओ के खिलाफ भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button