दिव्यांग बच्चों के साथ सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन: दिव्यांग बच्चों को 25 लाख की सौगात

16 सितम्बर को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन राजपुर रोड़ स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन सशक्तीकरण संस्थान (NIBH) में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया, इस मौके पर नन्हे बच्चों ने पुष्पमालाएं पहनकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और अपने स्कूल में खूबसूरत स्वागत गीत के साथ उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर उन्होंने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपना वक्तव्य शुरू किया |

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे इतनी कठिन परिस्थिति में भी जिस प्रकार खुशी से जीवन जीते हैं वो काबिले तारीफ है, भगवान ने दिव्यांग जनों को कठिन जीवन जरूर दिया है लेकिन आपने उस कठिन जीवन को स्वयं आसान बनाया है।
उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आप लोग देश का भविष्य हैं। संकल्प लीजिए और पथ पर बढ़ते चलिए। साथ ही उन्होंने बच्चों को कहा कि 2047 में हम आज़ादी की एक शताब्दी पूरी करेंगे और आप सब बच्चे उस शताब्दी में एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे साथ ही एक ऐसा भारत बनाएंगे जो पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा |

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान करते हुए कहा कि कल उनका जन्मदिन है और हम पूरे प्रदेश में मनाएंगे ।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई उत्कृष्ट योजनाए दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम उत्तराखंड को हम हर क्षेत्र में देश का नम्बर 1 प्रदेश बनाएंगे |
इसी दौरान उन्होंने केक काटकर दिव्यांग बच्चो को खिलाया |

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button