मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 व्यक्तियों व संस्थाओं को किया सम्मानित
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास जनसहभागिता से होगा। वहीं,राज्य में की जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। साथ ही इन बेस्ट प्रैक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। आपको बता दें मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। साथ ही आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तराखंड को साकार करने के लिए जनसहयोग आवश्यक है। इसके साथ ही बहुत सी संस्थाएं और व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं। इसी तरहे उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है।