अपराधउत्तराखंडचम्पावतपुलिसराजनीति

चंपावत: भाजपा युवा नेता पर लगे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप,केस दर्ज

चंपावत में भाजपा तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस के केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच दरोगा पिंकी धामी करेंगी।

उत्तराखंड के चम्पावत जिले से भाजपा युवा नेता मंडल अध्य्क्ष कमल रावत पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगे है। पीड़िता की माँ ने आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच महिला दरोगा पिंकी धामी करेंगी।

जानकारी अनुसार चंपावत भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत ब्लॉक के ही एक गांव की नाबालिक लड़की को काफी समय से बहला-फुसला कर अपनी हवस का शिकार बनाया और साथ ही बताया जा रहा है की आरोपी कमल कई माह से नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर रहा था। फिलहाल नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 और 363 के अलावा पॉक्सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा संबंधी) कानून 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी अभी गिरफ्त में नहीं है।

वहीं भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपों में सच्चाई होने पर पार्टी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बालिकाओं या महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button