धर्म-संस्कृति

इन परम्पराओं को ध्यान में रख कर बनाएं दीपावली

दीपावली खुशियों का त्यौहार है और इस ख़ुशी को बनाएं रखने के लिए जरुरी है आप कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।

दीपों का त्योहार ‘दीपावली’ हर साल कार्तिक मास के आमवस्या तिथि को मनाया जाना वाला यह त्योहार हिन्दू धर्म में अपना विशेष महत्व रखता है। इस पर्व को मनाने के पीछे की मान्यता है की भगवान राम द्वारा अहंकारी रावण का वध करने के बाद 14 साल बाद अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान राम , माता सीता और लक्ष्मण के लौटने की ख़ुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या को दीपों से जगमग कर दिया था तब से यह दीपों का पर्व दीपावली मनाया जाता है।

आज के समय में कई लोगों को त्योहारों के रीती रिवाजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती इसलिए आज हम आपको बतायंगे कुछ जरुरी बाते जो आपको दीपावली त्योहार के समय जरूर याद रखनी चाहिए।

कहते है की साफ़ सुथरी जगह में हमेशा देवताओं का निवास होता है जो की कही न कही सच है। इसलिए दीपावली के लिए सबसे जरुरी काम है घर की साफ़-सफ़ाई। अगर आपका घर साफ़ रहेगा तो भगवान भी प्रसन्न होंगे। इस त्योहार को मनाने के लिए घर की सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। जिससे आपके घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है।

इन दिनों बाज़ारों में इलेक्ट्रिक दियों का प्रचलन है लोग भी समय की बचत करने के लिए उन दियों को खरीद लेते है जो की कही न कही गलत है। दीपावली दीपों का त्योहार है और अगर आप मिट्टी के दिए उपयोग करेंगे तो न सिर्फ आप एक परंपरा को ज़िंदा रख रहे है बल्कि उन कुम्हारों की दिवाली भी रोशन कर रहे है। वहीं याद रहे की सरसों का तेल ही आप दियें जलाने के लिए इस्तेमाल करें।

दीपावली के दिन आप अपने घरों में सुंदर सी रंगोली जरूर बनाएं। रंगोली बनाने के लिए आप घरेलू चीजों जैसे चावल, फूलों की पंखुड़ियां, आटे, गुलाल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रंगोली के डिज़ाइन लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते है। साथ ही घर की सजावट के लिए बाज़ारों में कई चीज़े उपलब्ध है जो आप अपने पसंद से खरीद कर अपने घर को दिवाली पर्व के लिए सजा सकते है।

दीपावली खुशियों का त्योहार है और ऐसे में आप इस खुशियों को और बढ़ा सकते है। अपने फैमिली, दोस्तों, रिश्तेदारों को उपहार भेंट कर सकते है। गिफ्ट्स देकर आप अपने आपसी रिश्तो को और भी मजबूत कर सकते है।

परिवार की सुख समृद्धि के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है कहा जाता है की दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी और श्री गणेश करने से आपके घरों में धन की कमी नहीं होती है। न्हें वस्त्र, फल-फूल, मिठाई आदि चीजें अर्पित करें और सच्चे मन से प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Disclaimer: लेख में दी हुई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से ली गयी है इसकी किसी भी प्रकार की विश्वसनीयता की गारंटी हम नहीं देते। इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं आपकी खुद की होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button