कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

बीते 21 नवंबर को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सचिवालय कूच किया गया था। हालाकि सभी कार्यकर्ताओं को सचिवालय से पहले ही बैरिगेटिंग लगाकर पुलिस ने रोक दिया था। लेकिन कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जिसमें वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना भी शामिल थे बेरीगेटिंग लाँघ कर सचिवालय पहुंच गए और अब खबर है कि कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं पर केस दाखिल किया जा चुका है।  जिसे कांग्रेस द्वारा भाजपा की दमनकारी नीति बताया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि संविधान ने विपक्ष को यह अधिकार दिया है कि वह धरना प्रदर्शन करें, जुलूस निकाले, कैंडल मार्च करें, या सचिवालय घेराव के माध्यम से अपने विचार प्रकट करें। लेकिन, यदि भाजपा के खिलाफ कोई अपने विचार रखता है, तो उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है।

दसौनी का कहना है कि हम इन सभी चीजों से डरने वाले नहीं है। विपक्ष हमेशा जनता के समर्थन में खड़ा है, चाहे सरकार कितना भी जोर लगा ले किंतु विपक्ष अपनी भूमिका से पीछे नहीं हटने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button