कार्तिक पूर्णिमा व श्री गुरु नानक देव जयंती पर 553 साला महान प्रकाश उत्सव मनाया कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जयंती पर 553 साला महान प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल शबद कीर्तन, गुरुवाणी और लंगर के कार्यक्रम हुए। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल पहुंचे। सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस मौके पर सिख समाज की ओर से मंत्री डॉ अग्रवाल को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल ने रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी और शबद कीर्तन का पाठ किया गया। 553 साल पहले भारत में गुरु नानक देव जी नामक एक महान संत हुए। गुरु नानक देव जी ने बगदाद तक आध्यात्मिकता, परमेश्वर के साथ एकता, और भक्ति के महत्व को फैलाया था।

आज, सिख समुदाय गुरु नानक देव जी का जन्मदिन मनाता है और सिख समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है।

गुरु नानक देव जी ने सांसारिक मामलों में उलझने पर लोगों को अपने अंदर की ओर जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को हमेशा परमेश्वर के नाम को न भूलने का आवाहन किया। गुरु नानक का जीवन प्रेम, ज्ञान और वीरता से भरा हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button