ट्रेंडिंगदुर्घटनादेश

Bus Accident: इस राज्य में हुआ भीषण बस हादसा, 15 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार की रात 08:30 बजे बड़ा बस हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुई बस में केडिया डिस्टिलर्स कंपनी के कर्मचारी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी।

Bus Accident: छत्तीसगढ़(Chattisgarh bus accident) में नवरात्रि के पहले दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में कर्मचारियों से भरी बस बीस फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा 14 लोग घायल हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर है। वहीं मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया “कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया इस दुर्घटना में घायल हुए 10 लोगों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है।

Also Read: Arvind Kejriwal को Tihar Jail में ही बिताने पड़ेंगे कुछ और दिन

मृतक परिवार के सदस्य को मिलेगी नौकरी और 10 लाख रूपए

दुखद बस घटना में घायल हुए कर्मचारियों का हाल चाल लेने मुख्यमंत्री साय अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए मरीजों के इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। घटना की न्यायिक जांच की घोषणा की गई है।

Also Read: Election Commission Of India में नौकरी करना चाहते है तो जरूर पढ़ें

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी जिसमें उन्होंने लिखा दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री भी एम्स पहुंचे

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी घटना के घायलों का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ये सभी केडिया डिस्टलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के किनारे वहां गड्ढे हैं। वे लोग 10-20 साल से जा रहे हैं लेकिन आज बस स्लिप होकर नीचे गिर गई। एक मरीज ने ये भी बताया कि बस की लाइट नहीं जली इसलिए ये हादसा हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button