अपराधमनोरंजन

Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को गुजरात के भुज जिले से पकड़ा गया है।

बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan के घर के बाहर रविवार को फायरिंग हुई थी।
घटना के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट पर थीं और मामले की जांच की जा रही थी।
इस मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग करने वालें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच ने घटना के 2 दिन बाद यानी आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Salman Khan
कौन हैं दोनों आरोपी?

सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल है।
दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं।
यह दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग की प्लानिंग कर रहे थे।

Also Read: लोकसभा चुनाव : तमिलनाडु में हुई राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी
बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी

सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले 2 साल से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहे थे।
सागर पाल ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग की वहीं सुनील बाइक चला रहा था।
सबसे पहले सागर बिश्नोई गैंग का हिस्सा बना था जिसके बाद विकी ने गैंग ज्वाइंग की थी।
इन दो साल में बिश्नोई गैंग ने इन दोनों आरोपियों को ये पहला टास्क दिया था।

Salman Khan
कब हुई थी प्लानिंग?

सूत्रों के मुताबिक विक्की और सुनील फरवरी के महीने में मुंबई आए थे।
आरोपियों ने मुंबई के सेंट्रल के एक होटल में रूम लिया था और उसके बाद से Salman Khan के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर रहे थे।
कुछ दिन बाद दोनों आरोपी पनवेल के हरिग्राम गांव के राधा कृष्ण सोसाइटी में फ्लैट लेकर रहने लगे।
वह पनवेल से मुंबई आया करते थे और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर नजर रखते थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button