विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आज गुरुवार को यूपी विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बता दें, इन आठ सीटों में से दो पर उपचुनाव होने है, जबकि छह सीटों पर प्रत्याशियों को मनोनीत किया जाएगा। इसके पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। स्वतंत्र देव का कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था। हालांकि, नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक वह अध्यक्ष पद के सारे कार्य करते रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button