Blogउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिलोकसभा चुनाव

भाजपा लोकतंत्र खत्म करने पर आमादा : पूर्व सीएम हरीश रावत

भाजपा देश में रूसी व्यवस्था लागू करना चाहती है

भाजपा में गए कांग्रेसियों को पीछे बैठा देखने पर होगा दुख

 

हरिद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि भाजपा के नेता देश से लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। भाजपा की सरकार चाहती है कि भारत में रूस की व्यवस्था लागू हो जाए। जिससे हमेशा भाजपा का राज बना रहे और वह अपनी मनमानी करते रहें।

यह बात आज उन्होंने हरिद्वार में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा जो वन नेशन वन इलेक्शन की बात की जा रही है उसके पीछे उनकी मंशा देश से लोकतंत्र को खत्म करने की है। उन्होंने कहा कि वह देश में रूस की व्यवस्था लागू करना चाहते हैं जहां सारी शक्तियां एक ही व्यक्ति के हाथों में केंद्रित हो जाए और वह अपने मनमाने तरीके से राजकाज को चला सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की मशंा को पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के लोगों के साथ बड़ा धोखा किया है और जनता को दोनों हाथों से लूटा है अब उनके भ्रष्टाचारों की कलई खुलना शुरू हो गई है आम आदमी भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुका है। महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है, व्यापारी वर्ग जीएसटी से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम आदमी तंग आ चुका है और वह बदलाव का मन बना चुका है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि जो भाजपा में गए हैं वह पहली पंक्ति में भले न बैठे लेकिन दूसरी पंक्ति में बैठे दिखे तो अच्छा होगा अगर वह तीसरी पंक्ति या अंतिम पंक्ति में बैठे दिखेंगे तो उन्हें देखकर दुख जरूर होगा। क्योंकि 40 साल तक वह हमारे साथी रहे हैं। साथी ही नहीं सम्मानित साथी रहे हैं। हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button