ट्रेंडिंगदेशराजनीतिशिक्षा

Bharat Ratna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Chaudhary Charan Singh होंगे भारत रत्न से सम्मानित

केंद्र सरकार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सबको इसकी जानकारी दी है। आइए जानते है कौन थे चौधरी चरण सिंह।

भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने स्वयं इस बात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट के जरिए लोगों को दी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारे देश का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को देश के सर्वेष्ठ पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

चौधरी चरण सिंह का जन्म 

चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 1923 में विज्ञान से ग्रेजुएट होने के बाद 1925 में आगरा यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली थी।

पहली बार बने थे विधायक

देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने लॉ की भी पढ़ाई की है। लॉ की डिग्री लेने के बाद चौधरी चरण सिंह ने गाजियाबाद से अपने पेशे की शुरुआत की थी। वो 1929 में मेरठ आए थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे सबसे पहले 1937 में छपरौली से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए एवं 1946, 1952, 1962 एवं 1967 में विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button