देश भर में मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव

जसपुर – पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। और आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी क्रम में जसपुर पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के एक्स आर्मी मैन महिलाएं और यूवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वंही पूर्व सैनिक कुन्दन सिंह जिहोने देश के लिए कई लड़ाइयां लड़ी। उन्हें पूरा मान सम्मान देते हुए तिरंगा यात्रा उनके पीछे रही। वही जसपुर सुभाष चौक से तिरंगा यात्रा शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस सुभाष चौक पर पहुँचकर खत्म हुई। पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए है। ये हम सब के लिए गर्व की बात है। और आज सभी क्षेत्रवासियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। ताकि राष्ट्र का सम्मान ओर बढ़ाया जा सके। वंही उन्होंने कहा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए जसपुर क्षेत्र में 20 हजार घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button