नहर से बरामद हुआ आर्मी के जवान शव

उत्तराखंड-(दुःखद) 2 महीने बाद थी शादी की पहली सालगिरह, तिरंगे में लिपट कर आया घर, परिजनों में कोहराम

उधम सिंह नगर के शांतिपुरी –  जवाहरनगर निवासी भुवन चंद्र भट्ट पटियाला डिप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में नायक के पद पर तैनात थे। 19 सितंबर रविवार को वह इंदिरा केनाल नहर में बह गए थे। आर्मी के काफी सर्च अभियान के बाद मंगलवार को यूनिट द्वारा आर्मी के जवान का शव नहर से बरामद किया था। आज जवान का पार्थिव शरीर जवाहर नगर शांतिपुर पहुंचा। भुवन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखे नम हो गई। जवान के पार्थिव शरीर के साथ भारत माता की जय, जब तक सूरज चाद रहेगा भुवन तेरा नाम रहेगा नारो के साथ क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इस दौरान किच्छा तहसीदार और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

80 किलोमीटर दूर पानी में तैरता मिला

जवान का शव डिप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में तैनात उधम सिंह नगर जवाहर नगर निवासी भुवन चंद्र भट्ट का शव घटना स्थल से 80 किलोमीटर दूर खनौरी शहर के पास नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद आज जवान का पार्थिव शरीर उनके आवास जवाहर नगर लाया गया। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर क्षेत्र में पहुंचा तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान जवान को देख सभी की आंखे नम हो गई।

02 माह बाद है शादी की पहली सालगिरह

मृतक जवान भुवन भट्ट को दो माह बाद शादी की पहली सालगिरह में आना था लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। आज उसका शव तिरंगे पर लिपट कर घर आया। भुवन का विवाह 29 नवंबर 21 को हल्द्वानी की पूजा से हुआ था।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button