आक्रोशित किसानों ने किया समिति का घेराव

उधम सिंह नगर- खटीमा कंचनपुर दीर्घाकार बहु. सहकारी समिति का किसान लगातार घेराव कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समिति में किसानों का कार्य समय पर नहीं हो रहा है। इसी के मद्धेनजर आक्रोशित किसान समिति का लगातार घेराव कर रहे हैं, वहीं समिति के सचिव जितेंद्र कुमार इस पर जानकारी देते हुए बताया कि समिति में 10 कर्मचारियों का पटल है जिसमें 6 कर्मचारी कार्यरत हैं। और चार कर्मचारियों का अभाव होने के चलते किसानों का काम समय पर नहीं हो पा रहा है।आपको बता दें कि इस समस्या को आने वाली बोर्ड मीटिंग में रखकर समाधान और निस्तारण हेतु कार्य किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि समिति में 4 संविदा कर्मचारियों को निबंधन महोदय देहरादून के आदेश जारी होने पर संविदा कर्मचारियों को समिति से हटाया गया है। जिसके कारण समिति का कार्य बाधित हुआ है, और किसानों का काम समय पर नहीं हो पा रहा है। इस विषय पर आने वाली बोर्ड मीटिंग पर चर्चा कर समस्या का समाधान करने की भी बात कही। वही इस पर सहकारिता समिति के ADO का कहना है कि समिति के द्वारा अभी कोई भी कर्मचारियों या कोई समस्या से संबंधित लिखित पत्र अवगत नहीं करवाया गया है। अगर समिति में किसी कारण कार्य बाधित हो रहा है, या कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो उसको लेकर सचिव और संबंधित लोगों को उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी देनी चाहिए। परंतु कंचनपुर समिति की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button