भट्ट की खुल सकती है लॉट्री! हो सकते हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के लिए राजनीतिक गलियारों में कई नाम तैर रहे हैं। पिछले 10 दिनों के भीतर 10 से ज्यादा नेताओं के नाम इस दौड़ में शामिल हो चुके हैं। लेकिन जिन नामों पर अंतिम रूप से विचार हो रहा है। उनमें सबसे बड़ा नाम है केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट का। जो इस रेस में सबसे ज्यादा आगे चल रहे हैं। जैसे-जैसे विधानमंडल दल की बैठक का समय नजदीक आ रहा है वैसे- वैसे अजय भट्ट के नाम पर कयासों का बाजार गर्म हो रहा है। भट्ट को रविवार दोपहर अचानक दिल्ली बुलाया गया था। भट्ट सोमवार को पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी के साथ दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अजय भट्ट का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। वो राज्य के पहले स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। साथ ही बीजेपी संगठन का भी उन्हें अच्छा-खासा अनुभव है। साल 2017 में उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते बीजेपी राज्य में 57 सीटें जीतने में सफल रही थी। जिसे ऐतिहासिक जनादेश माना गया। हालांकि भट्ट रानीखेत से चुनाव हार गए थे। भट्ट वर्तमान में नैनीताल- ऊधम सिंह नगर सीट से लोकसभा सांसद हैं। और जन प्रिय नेता माने जाते हैं।  माना जा रहा है कि उनके सियासी अनुभव को देखते हुए पार्टी उनके चेहरे पर दांव खेल सकती है। भट्ट के अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधायक रितु खंडूरी, सांसद अनिल बलूनी के नाम भी मुख्यमंत्री के लिए दौड़ में शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button