उत्तराखंडदुनियादेशदेहरादून

PM Modi Oath : देश में Modi 3.0 का आगाज, नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली PM पद की शपथ

PM Modi Oath : नरेंद्र मोदी के बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने शपथ लिया जिसमें सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे।

PM Modi Oath : प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने देश में नया इतिहास रच दिया है। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जबर्दस्त बहुमत हासिल की जिसके बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनी है।

नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की उन्हें शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ेंः https://voiceofuttarakhand.com/uttarakhand-residence-being-built-in-hill-style/

नरेंद्र मोदी के बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने शपथ लिया जिसमें सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। नरेंद्र मोदी के ठीक बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ग्रहण किया।

अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार संसद के रूप में पहुंचे

राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने शपथ ग्रहण किया। अमित शाह 2019 में पहली बार देश के गृह मंत्री बने थे। वह निवर्तमान सरकार में गृह मंत्री थे। अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार संसद के रूप में दिल्ली पहुंचे हैं।

अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने शपथ लिया। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ते हैं। वह 2014 से लगातार केंद्र में मंत्री बने हुए हैं। यह तीसरा मौका है जब वह नरेंद्र मोदी के सरकार में मंत्री पद संभालने जा रहे हैं।

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

डॉ. एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता मनोहर लाल ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

PM Modi Oath : एनडीए सरकार के नेतृत्व में ली शपथ

भाजपा नेता पीयूष वेदप्रकाश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

इसे भी पढे़ – https://voiceofuttarakhand.com/chardham-yatra-2024-ban-on-adulterated-food-items-in-routes-and-tourist-places/

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

जेडीयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

धामी ने दी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मज़बूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। निश्चित रूप से मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है। ”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट एवं राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button