Chirag Paswan : विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक ने की 10 लोकसभा सीटों की पेशकश
बिहार के राजनीतिक पटल में एनडीए सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जारी रही खींचतान।

बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) के भीतर सीट-बंटवारे की खींचतान के बीच, विपक्षी दल I.N.D.I.A ब्लॉक ने कथित तौर पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया है। मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव में चिराग पासवान के गुट को बिहार में आठ लोकसभा सीटें और उत्तर प्रदेश में दो सीटें देने का फैसला किया गया है।
NDA द्वारा चिराग पासवान को केवल छह सीटें दी जा रही थी इसके विपरीत I.N.D.I.A ब्लॉक द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश में दस संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की पेशकश की गई है। हालाँकि, NDA द्वारा निर्धारित शर्त यह है कि छह में से दो सीटें चिराग के चाचा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस के साथ साझा की जाएंगी।
2021 में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन के बाद पशुपति पारस द्वारा अपने रास्ते अलग कर लिए गए थे। चिराग पासवान और उनके चाचा के बीच दरार केवल समय के साथ गहराता गया, चिराग ने पारस को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया था।
यह ड्रामा बिहार में काफी महत्व रखता है, जहां NDA सत्ता में है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच तनावपूर्ण संबंधों ने राजनीतिक माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है, 2020 में चिराग पासवान द्वारा NDA गुट को छोड़ दिया गया था, इसके बाद नीतीश कुमार द्वारा NDA छोड़ने के बाद चिराग पासवान द्वारा NDA दुबारा ज्वाइन कर लिया था।
2019 के लोकसभा चुनाव में अविभाजित LJP ने BJP और JDU के साथ गठबंधन कर सभी छह सीटों पर जीत हासिल की थी।