ट्रेंडिंगदेशराजनीति

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और भारत जोड़ो यात्रा में क्या है अंतर

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ दिन पूर्व मणिपुर से शुरू हुई थी। इससे पहले राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक न्याय जोड़ो यात्रा की थी। आइए आगे पढ़ते है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और भारत जोड़ो यात्रा में क्या अंतर है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते एक सप्ताह पहले मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के पूर्वी हिस्से के राज्य मणिपुर से शुरू की है। यह यात्रा 66 दिनों की होगी जिसका समापन पश्चिमी राज्य की राजधानी मुंबई में होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पूरा सफर 6,700 किलोमीटर का होगा। यह यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी। 

भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। सितंबर 2022 से शुरू हुई यह यात्रा जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी। तब कांग्रेस ने पांच महीने में 4,500 किमी की दूरी तय की थी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के पूर्वी हिस्से के राज्य मणिपुर से शुरू की गई है। यात्रा का समापन पश्चिमी राज्य की राजधानी मुंबई में होगा। यह यात्रा 66 दिनों की होगी और 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button