उत्तराखंडदुर्घटना

विकासनगर: खाई में गिरा लोडर, हिमाचल के दो युवकों की मौत

विकासनगर से सामान लेकर हिमाचल प्रदेश जा रहा लोडर गहरी खाई में गिर गया जिसमें सवार दो युवको की मौत हो गयी वहीं चालक गंभीर घायल हो गया।

उत्तराखंड विकासनगर में एक और सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल है। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश जा रहा एक लोडर वाहन हरिपुर-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह टिमराधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घेरि खाई में गिरने के कारण वहां में सवार युवको की मौके पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी हिमाचल प्रदेश के निवासी है।

घायल चालक को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह हिमाचल प्रदेश नंबर का लोडर वाहन विकासनगर से चूना एवं अन्य सामान लेकर नेरवा, हिमाचल प्रदेश के लिए चला। सुबह करीब सात बजे हरिपुर-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर टिमराधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन सवार रोहित (19) पुत्र दिल बहादुर और मोहनलाल (25) पुत्र रतिराम दोनों निवासी चौपाल जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक विख्यात कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी चौपाल (हिमाचल प्रदेश) घायल हो गया।

हादसे की सुचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार कालसी के निर्देशानुसार राजस्व पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक और शवों को खाई से बाहर निकाला।

प्रभारी तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां पर सड़क की चौड़ाई ठीक है, लेकिन सड़क सुरक्षा को पैराफिट नहीं हैं। राजस्व पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button