खेल कूददेश

पीएम मोदी आज करेंगे 37वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौडे और पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक रहेंगे उपस्थित

37वें राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 26 अक्टूबर को दक्षिण गोवा के मडगाओं स्थित फतोर्दा में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करेंगे। खबरों के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौडे और पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक उपस्थित रहेंगे।

गोवा में पहली बार होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में 28 राज्यों के एथलीट 43 से अधिक विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। यह खेल देश भर के 10,000 से अधिक एथलीटों को एक साथ लाएंगे, जिनमें से 49 प्रतिशत महिलाएं हैं।

शेड्यूल: भारत का 37वां राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में होगा।

वेन्यू : यह कार्यक्रम गोवा के पांच शहरों मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा और वास्को में 28 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय खेल गोवा में हो रहे हैं। गोल्फ और साइकिलिंग की सुविधा ना होने के कारण प्रतियोगिताएं नई दिल्ली में आयोजित की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button