शिक्षा

इस राज्य में sarkari teacher की दूसरी बार निकली बंपर भर्ती, जानें

इस राज्य में सरकारी टीचर की भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। यदि आप भी सरकारी टीचर बनने की इच्छा रखते है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है।

Sarkari Teacher: अगर आप सरकारी टीचर(government teacher) बनना चाहते है तो आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। आपका यह सपना जल्दी ही सच होने वाला है। कुछ ही समय बाद सरकारी शिक्षक पदों पर 69,000 से ज्यादा वैकेंसी निकलने वाली है।यह वैकेंसी बिहार(bihar job) राज्य में निकलने वाली है। 

राज्य में दूसरी बार निकली बंपर भर्ती

बिहार में कुछ समय पहले भी करीब एक लाख विभिन्न सरकारी पदों पर शिक्षकों(teaching) की भर्ती निकली थी। जिसके बाद एक बार फिर से राज्य के विभिन्न स्कूलों में 69,000 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती बिहार लोक सेवा ने आयोजित की थी। 

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने दी जानकारी

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एस सिद्धार्थ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन नई वैकेंसी की दाखिल प्रक्रिया पहली निकली 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के बाद होगी। 

सीएम कैबिनेट बैठक में लिया गया नया फैसला

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपनी अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की थी। इसमें उन्होंने बहुत ही अहम फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट ने ‘शिक्षा सेवकों’ और ‘विकास मित्रों’ के मासिक मानदेय में 100 प्रतिशत बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी। 

पहले निकली वैकेंसी के परिणाम जल्द होंगे घोषित

बिहार में पहले निकली 1.70 लाख वैकेंसी के लिए हुई परीक्षा के परिणाम जल्दी घोषित होंगे। इससे संबंधित जानकारी की सूचना कुछ समय पहले ही बिहार लोक सेवा ने दी थी। जिसमें परिणाम की सटीक तारीख नहीं बताई गई लेकिन परिणाम के माह की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार शिक्षक पदों पर निकली भर्ती परीक्षा के परिणाम अक्टूबर माह में घोषित होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button