पंजाब : कैबिनेट मंत्री फौज सिंह ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगा था आरोप

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, पिछले दिनों फौजा सिंह पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा था, इसके साथ ही उनका एक ऑडियो क्लिप भी जमकर वायरल हुआ था।

इस ऑडियो क्लिप में वह अपने OSD के साथ भ्रष्टाचार के जरिए कमाई की बात करते हुए सुनाई दे रहे थे। जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने खुद को पार्टी का वफ़ादार सिपाही बताया।

ये ऑडियो क्लिप सितंबर महीने में वायरल हुआ था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा उनके लिए दो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। और अब इस इस्तीफे के बाद पंजाब के कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कैबिनेट में नए चेहरों को भी मौका मिलने की बात कही जा रही है। फिलहाल आज शाम पांच बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक सादे प्रोग्राम में नए चेहरों को शपथ दिलाई जा सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button