नई डीजी हेल्थ डॉक्टर विनीता शाह ने ग्रहण किया पदभार
देहरादून : उत्तराखंड की नई डीजी हेल्थ डॉक्टर विनीता शाह ने आज चार्ज लेने के बाद पत्रकार वार्ता की है। 30 साल से ज्यादा पहाड़ों में सेवाएं देने वाली नई डीजी हेल्थ ने प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की बात कही है। डीजी हेल्थ का कहना है कि पहाड़ में विशेषज्ञों को उपल्ब्ध कराने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई है। जिनमे खास तौर पर you cout we pay पर भी काम चल रहा है। जिससे हम बड़ी संख्या में चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध करा सके। इस दौरान कोविड को लेकर उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा हमे वैक्सीन प्राप्त हो रही है। हर जगह कैंप लगाकर बूस्टर डोज़ लगाने का कार्य पूरा करेंगे। जिस तरह से पहली और दूसरी डोज़ लगाई गई थी।