विंटर लाइन कार्निवाल में चला नरेंद्र सिंह नेगी का जादू , अपने गीतों से बाँधा समा

मसूरी : पहाड़ो की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल के तीसरे दिन भी लोगों का उत्साह लगातार बना हुआ देखा गया। क्या दर्शक, और क्या कलाकार ! सभी लोग जमकर इस कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।

इस दौरान चारों ओर उत्तराखंड लोक संस्कृति, लोक कला, लोक परंपराओं और लोक गीतों से वातावरण गूंज उठा। इसी बीच कार्निवाल की शाम को और ज्यादा मनोरंजक्म और यादगार बनाने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भी शिरकत की।

बताते चलें कि विंटर लाइन कार्निवाल के तीसरे दिन स्टार नाइट में वारसी बंधु और नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर लोग जमकर झूमे। मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी थी।

इस कार्यक्रम के तीसरे दिन स्टार नाइट में वारसी बंधु ने एक के बाद एक कव्वाली सुनाकर समा बांधा। जैसे ही उन्होंने भर दो झोली और मेरे रसके कमर गीत सुनाए, लोग अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाए। और वहां मौजूद सभी ने इसका खूब आनंद लिया।

विंटर लाइन कार्निवाल कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों को खूब दिल जीता। साथ ही गायिका अनुराधा निराला ने भी गीतों की प्रस्तुति देकर इसमें चार चाँद लगाया।

इस दौरान गायक अनिल बिष्ट ने चैता की चैत्वाली गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसको सुनने के बाद लोगों की तालियां नहीं रुकी।

इस मौके पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, महेंद्र प्रताप बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार, नर्मदा नेगी, राजश्री रावत, अरविंद सेमवाल, अनिल गोदियाल, राजेंद्र रावत, संदीप साहनी, अजय भार्गव समेत अन्य ने भी शिरकत की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button