खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया

  • आत्मरक्षा व अनुशासन का खेल है ताइक्वांडो-रेखा आर्या
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग

देहरादून :  प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर पहुंची जहाँ उन्होंने 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे 3 वर्ष की बालिकाओं व बालकों ने अपने हुनर से खेल मंत्री जी को आश्चर्यचकित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि आज ताइक्वांडो से कहीं ना कहीं हमारे बच्चे आत्मरक्षा का गुर सीख रहे हैं जो कि बेहद जरुरी भी है।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया साथ ही प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने राइजिंग इरा वॉल्यूम -5 का विमोचन भी किया।

खेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मार्शल आर्ट की कई विधाएं वैश्विक खेल स्पर्धाओं का हिस्सा हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्ट में ताइक्वांडो है।यह लड़ने की तकनीक, आत्मरक्षा, खेल, व्यायाम, ध्यान और दर्शन को जोड़ती है।कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के बिना खेल का कोई महत्व नहीं है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में बराबर समय दें। बच्चों को आज के इस दौर में आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो की जानकारी बहुत जरूरी है।खेल मंत्री ने सभी से ताइक्वांडो को सुरक्षा के लिए उपयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु भूषण खंडूरी जी,चीफ पेट्रन UKSTA डॉ  एस फारुख जी, जॉइंट सेक्रेटरी NTC  रजा हुसैन जी, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी  जावेद खान , हीना हबीब  सहित कई गणमान्य लोग एवं खिलाडी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button