लक्ष्य सेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन  बैडमिंटन में विश्व भर में नाम कमा चुके पहाड़ के लक्ष्य सेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया है। अवार्ड मिलने से उनके परिवार और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। लक्ष्य ने यह अवार्ड उनके हाथ में बैडमिंटन थमाने वाले दादा सीएल सेन को समर्पित किया है।


अल्मोड़ा मूलरूप से सोमेश्वर के ग्राम रस्यारा गांव निवासी जिला अल्मोड़ा में जन्मे शटलर लक्ष्य सेन का परिवार करीब 80 सार्लं से अधिक समय से अल्मोड़ा के तिलकपुर मोहल्ले में रहता हैं। उनके दादाजी सीएल सेन जिला परिसर में नौकरी करते थे। दादा ने सर्विसेस में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनके पिता डीके सेन भी वर्तमान में कोच हैं। हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के एकल मुकाबले के फाइनल में लक्ष्य सेन ने मलयेशिया के त्जे यंग को तीन गेम तक चले मुकाबले में एक के मुकाबले दो सेट से शिकस्त देकर स्वर्णिम कामयाबी हासिल की थी। सीएम धामी ने भी उन्हें इसके लिए बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें 👉 सीएम धामी ने किया नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित

बुधवार को लक्ष्य को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड दिया तो लक्ष्य ने इसे बैडमिंटन हाथ में थमाने वाले दादा को समर्पित कर दिया। इसकी जानकारी लक्ष्य ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्व. सी.एल. सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है ‘

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button