सीएम धामी दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भूमिका निभाते नजर आएंगे। भाजपा ने उन्हें एमसीडी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया है।


धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की।
उत्तराखंड के पहले चार विधानसभा चुनाव में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि भाजपा या कांग्रेस ने लगातार दो बार चुनाव जीता हो। पांचवें विधानसभा चुनाव में यह मिथक टूट गया।
धामी की छवि को देखते हुए भाजपा ने उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा। हिमाचल में धामी ने कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की और जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।
दरअसल, हिमाचल में भी एक बार भाजपा और अगली बार कांग्रेस के सत्ता में आने का मिथक है। इसलिए पार्टी ने मिथक तोड़ने वाले युवा मुख्यमंत्री के रूप में धामी का उपयोग किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button