छह महिलाओं पर ततैया का हमला

देहरादून। टनकपुर चंपावत में जंगल जा रही महिलाएं ततैये के हमले से घायल हो गई। बुरी तरह घायल छह महिलाओं को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चंपावत के टनकपुर में गुरुवार सुबह ततैया ने छह महिलाओं पर हमला कर दिया। सभी महिलाएं जंगल जा रही थी। बुरी तरह घायल महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। कुछ की हालत गंभीर है।

वहीं दूसरी ओर पिथौरागढ़ जिले में भी ततैयों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिनों पहले जिला मुख्यालय से लगभग तीस किमी दूर विकास खंड मूनाकोट के भटेड़ी गांव में ततैयों के हमले से एक नेपाली मजदूर की मृत्यु हो गई थी। ततैयों के हमले में मौत घटना के बाद गांव में दहशत बनी है। गांव के आसपास ततैयों के छत्त्ते काफी अधिक हैं। ग्राम प्रधान और वन सरपंच मोहन सिंह गोबाड़ी ने वन विभाग से ततैयों के छत्त्ते हटाने की मांग की है। इस सीजन में अभी तक जिले में ततैयों के हमले से पहली मृत्यु बड़ाबे क्षेत्र में, दूसरी गुरना के साइखोला के वृद्ध की उपचार के दौरान दो दिन पूर्व हुई थी। जानवरों के लिए घास लाने में महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button