उत्तराखंड में जैविक खेती की बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन। 

देहरादूनउत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से किसान शामिल हुए,,, इस कार्यशाला का मकसद प्रदेश मे रासायनिक खेती के बजाए प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके,,, कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को बुलाया गया था,, आपको बता दें कि आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र बड़े स्तर पर रिसर्च की है। आचार्य देवव्रत ने उत्तराखंड के किसानों से प्राकृतिक खेती को ज्यादा से ज्यादा करने का आव्हान किया,, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर प्राकृतिक खेती की जा रही है,, उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी इस खेती को बढ़ावा मिलना चाहिए ,,,उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गुजरात से कुछ एक्सपर्ट उत्तराखंड भेजे जाएंगे जो प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में यहां किसानों को ट्रेनिंग देंगे।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाएं हैं,,और हमें निरोग रहना है तो प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा,, और उन्हें इसके लिए ₹10 करोड़ की घोषणा की, साथ ही उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती आयोग के गठन की भी बात कही,,
वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया,, उन्होंने कहा कि गुजरात के राज्यपाल देवव्रत भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं जिन्होंने उत्तराखंड के लिए अपना कीमती वक्त दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button