देहरादून महिला दरोगा पर गिरी गाज, कप्तान ने किया निलंबित

देहरादून महिलाओं से संबंधित एक मामले में विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला उप निरीक्षक द्वारा महिलाओं से ही संबंधित एक मामले की विवेचना में लापरवाही बढ़ती जा रही थी जिसकी शिकायत कप्तान के पास पहुंचने पर उन्होंने जांच में इसे सही पाया एवं तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाने के आदेश दिये गये हैं।
उक्त क्रम में थाना सहसपुर में महिला सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग की विवेचना में म0उ0नि0ना0पु0 अक्षु रानी द्वारा लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उक्त महिला उप निरीक्षक ना0पु0 को तत्काल् प्रभाव से निलम्बित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button