उत्तरखंड में साकार होगा साइंस सिटी का सपना : 15 करोड़ रुपये जारी

उत्तराखंड में देश की पांचवी ‘साइंस सिटी’ का सपना जल्द साकार होगा। साइंस सिटी के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस राशि से प्रारंभिक चरण के काम किए जाएंगे। साइंस सिटी का निर्माण देहरादून के झाझरा में किया जाएगा। यहां पर अभी विज्ञान धाम के नाम से ‘रीजनल साइंस सेंटर’ स्थापित है। साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर की जगह को मिलाकर कुल 25 एकड़ में बनाई जाएगी।
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने बताया कि केंद्र सरकार ने करीब चार साल पहले साइंस सिटी की मंजूरी प्रदान की थी। हालांकि, बजट के अभाव में बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब उत्तराखंड शासन से बजट जारी हो जाने के बाद जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा।
परियोजना का कुल बजट करीब 172 करोड़ रुपये है। कुल बजट का 60 प्रतिशत भाग केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय तथा 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार देगी।
देश में अभी कोकलाता, (पश्चिम बंगाल) गुवाहाटी (असम) अहमदाबाद (गुजरात) और कपूरथला (पंजाब) में साइंस सिटी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button