पौड़ी बस और उत्तरकाशी हिमस्खलन दुर्घटना में मृतकों और घायलों को देंगी मुआवज़ा सरकार

पौड़ी बस और उत्तरकाशी हिमस्खलन दुर्घटना में मारे गए और घायलों हेतु मुआवज़ा एवम निरीक्षण भी किया, सीएम ने बस दुर्घटना पौड़ी और उत्तरकाशी हिमस्खलन दुर्घटना में मारे गए, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवज़े की घोषण की ,,सीएम ने..

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में  हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इससे पूर्व  मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी गेस्ट हाऊस मातली में अधिकारियों की बैठक लेते हुए घटना स्थल की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद  रहे।  मुख्यमंत्री ने द्रोपदी का डांडा -2 पर्वत में घटित घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रशिक्षक आकाश सराफ का हालचाल जाना एवं घटना स्थल की जानकारी ली मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला,एसपी अपर्ण यदुवंशी,क्षेत्रीय  विधायक सुरेश चौहान, सहित एसडीएम चतर सिंह चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिमडी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। 04 अक्टूबर 2022 की देर सायं को सिमड़ी में हुई वाहन दुर्घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जायेगी।

 

मुख्यमंत्री कल देर सांय से ही अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ले रहे थे। उन्होंने राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने एवं शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये थे।

इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन श्री दिलीप रावत, गढ़वाल आयुक्त श्री सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी श्री विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशवंत सिंह चौहान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्तूबर को उत्तरकाशी और पौङी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रूपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्तानुसार  सहायता राशि प्रभावितो को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button