बिना केमिकल के घर पर ही ऐसे करें ब्लीच

चेहरे को और खुबसूरत बनाने के लिए भारी संख्या में लोग अपनी स्किन को ब्लीच करते हैं। लेकिन कई बार समय और पैसों की परेशानियों कि वजह से कई लोग ब्लीच कराने पार्लर नहीं जा पाते।

इसके अलावा पार्लर में इस्तिमाल होने वाले ब्लीच केमिकल से भी भरे होते हैं, जो कही न कही हमारी त्वचा को नुक्सान भी पहुंचाते हैं। आज स्वस्थ्य चर्चा में हम आपको यही बताएँगे कि आप घर पर ही बिना किसी केमिकल का इस्तेमाल किये ब्लीच कैसे कर सकते हैं।

-उपाय के लिए सबसे पहले आप गर्म दूध में थोड़ी सी केसर डालें और कुछ घंटों के लिए इसे छोड़ दें। फिर रूई की मदद से इसे त्वचा पर लगाएं। नियमित रूप से लगाने से त्वचा के रंग में अंतर दिखाई देने लगता है।

 

-ब्लीचिंग के लिए दही भी बेहद लाभदायक है। आप दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और रोजाना लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद इसे धो लें। आप इसमें सूखे और पिसे हुए नींबू के छिलके भी मिला सकते हैं।

-अगले उपाय के लिए आप नींबू के रस और खीरे के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना 20 मिनट के लिए लगाएं। या फिर खीरे के गूदे को दही में मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। ऑयली स्किन के लिए एक बेहतर तरीका है।

-आप टमाटर भी इस समस्या में इतेमाल कर सकते हैं। आप टमाटर के गूदे को रोजाना चेहरे पर लगाएं, और 20 मिनट बाद धो लें। टमाटर त्वचा में मौजूदा तेल को कम करता है।

-इसके अलावा ऑयली त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे धो लें। धीरे धीरे आपको अंतर दिखाए देगा। उम्मीद है सेहत से जुड़ी ये जानकारी आपको पसदं आई होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button